8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल के दिनमान हुए खराब, इधर सुनील ग्रोवर की झोली में आई बड़ी मूवी

पहले हिस्से में बताया जाएगा कि लड़कियां शादी से पहले कैसी होती हैं। दूसरे हिस्से में ये बताया जाएगा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Apr 17, 2018

Sunil Grover

Sunil Grover

मुंबई। कपिल शर्मा की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उनका नया प्रोजेक्ट खटाई में पड़ गया है। वहीं, उनकी टीम के पूर्व साथी सुनील ग्रोवर की झोली में नई मूवी आ गई है। इस फिल्म में वे एक और कॉमेडियन एक्टर के साथ लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं।

ये होगी सुनील की मूवी
'द कपिल शर्मा शो' में डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से फेमस हुए सुनील ग्रोवर की अपकमिंग मूवी का नाम है 'छुरियां'। रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल भारद्वाज की ये मूवी कॉमेडी से भरपूर होगी। इसमें सुनील ग्रोवर और एक्टर—कॉमेडियन विजय राज लीड भूमिका में दिखाई देंगे। विशाल ने अहमदाबाद मिरर को ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सुनील इस मूवी में महत्वपूर्ण और बड़ा किरदार अदा करेंगे।

ये है पूरी स्टारकॉस्ट
विशाल की मूवी 'छूरियां' में सुनील और विजय राज के अलावा फीमेल लीड के रूप में दंगल फेम सान्या मलहोत्रा और राधिका मदान नजर आएंगी। विशाल का कहना है कि इस मूवी को दो पार्ट्स में बांटा जा सकता है। इसके पहले हिस्से में बताया जाएगा कि लड़कियां शादी से पहले कैसी होती हैं। दूसरे हिस्से में ये बताया जाएगा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं।

सुनील के पास है ये प्रोजेक्ट
फिलहाल सुनील ग्रोवर अपने नए प्रोजेक्ट 'धन धना धन' में व्यस्त हैं। ये लाइव शो जियो एप पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो के अन्य आकर्षणों में बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव , अली असगर और सुमोना जैसे नाम शामिल हैं।

सुनील बनाम कपिल
कपिल ने अपना कमबैक शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू किया। इसके ठीक बाद सुनील के 'धन धना धन' की घोषणा हो गई। फैंस ने एक बार फिर दोनों की तुलना शुरू कर दी। दोनों शोज में जीत सुनील ग्रोवर की होती दिखाई दे रही है। सुनील की जीत की वजह है कपिल शर्मा के नए शो के एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाना। कहा तो यह भी जा रहा है कि कपिल के शो का कंटेंट दर्शक पसंद नहीं कर रहे। हालांकि इस माह कपिल के शो का प्रसारण रोक दिया गया है।