8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल ही नहीं ये बॅालीवुड स्टार्स भी आ चुके हैं नशे की गिरफ्त में, किसी की गई जान तो…

जानें उन स्टार्स के बारे में जिन्हें शराब-ड्रग्स की लत ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

4 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Apr 15, 2018

stars

stars

बॉलीवुड में कई सितारे आए और चले गए। अचानक मिली शोहरत और दौलत को संभाल कर रख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। रातों—रात बने स्टार्स एक पल में इस इंडस्ट्री से इस तरह गायब हो जाते हैं जैसे कभी इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहे ही न हो। शायद इसी वजह से इसे मायानगरी कहते हैं। जहां कई सितारों ने अपना जलवा बरकरार रखा तो कई शराब-ड्रग्स की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गए। आइए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में।

कपिल शर्मा
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले और अपनी कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर खुशी लाने वाले कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा का कॅरियर भी शराब की लत से खत्म होने के कगार पर आ गया है। कपिल ने कड़ी मेहनत कर जो मुकाम हासिल किया था उसे जरा सी मिली शोहरत ने खत्म कर दिया। अपनी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह एक समय काफी डिप्रेशन में थे। वहीं इस दौरान ऐसा भी वक्त आया जब वाे खुद को ऑफिस के कमरे में बंद करके शराब पीते रहते थे। कपिल की शराब की लत ने उनके कॅरियर पर बुरा असर डाला। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कपिल का नया शो भी बंद होने जा रहा है। उनके शो की जगह अब भारती का नया शो शुरू किया जाएगा।

हनी सिंह
कुछ ऐसा ही हुआ सिंगर-रैपर हनी सिंह के साथ। एक समय उनके जीवन में ऐसा था कि वह जिस गाने को भी गा देते थे वह गाना हिट हो जाता था। लेकिन ज्यादा शोहरत उनको भी रास नहीं आई। पिछले कई महीनों से लाइमलाइट से दूर हनी सिंह भी ड्रग्स और शराब के लती हो गए थे। इसकी लत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें रिहैब सेंटर जाना पड़ा था।

मनीषा कोईराला
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार मनीषा कोईराला का कॅरियर भी नशे की लत की वजह से बर्बाद हो गया था। मनीषा ने लंबे समय तक कैंसर जैसी बीमारी से भी फाइट किया और उस पर जीत हासिल की। एक बार फिर वह लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

संजय दत्त
बॉलीवुड के नामी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त को भी ड्रग्स और शराब ने अपने शिकंजे में कस रखा था। उन्हें नशे की लत अपने कॅरियर की शुरुआत में ही लग गई थी। उनकी मां के देहांत के बाद वह ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने ज्यादा नशा करना शुरू कर दिया। नशे की वजह से उनके कॅरियर पर काफी असर पड़ा। वह इस लत से निजात पाने के लिए अमरीका के रिहैब सेंटर में रहे जहां उनका लंबे समत तक इलाज चला।

परवीन बॉबी
70-80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बॉबी का कॅरियर भी शराब ने बर्बाद कर दिया था। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त तक नशे की लत को नहीं छोड़ा था। 2005 में परवीन इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

मीना कुमारी
बॉलीवुड की 'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी को जीवन में सक्सेस तो मिली, लेकिन दुख उससे कहीं ज्यादा हावी रहे। अपने दुख को कम करने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया। शराब की वजह से 40 साल की उम्र में उनका लीवर डैमेज हो गया और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं।

धर्मेंद्र
बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र भी शराब के आदी रह चुके हैं। कॅरि‍यर की ढलान पर धर्मेंद्र ने शराब को अपना साथी बना लिया था, लेकिन अब वो इस आदत को छोड़ चुके हैं।

राजेश खन्ना
सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ने बैक टू बैक 15 हिट फि‍ल्में दी थीं। उसके बाद वह अपनी सक्सेस को हैंडल नहीं कर पाए। अपने दोस्तों और को-स्टार्स के साथ पार्टी करना उनकी रोज की आदत हो गई थी जिसके बाद उन्हें लीवर डैमेज की समस्या का सामना करना पड़ा।