
रायपुर@अजय रघुवंशी। Gold Silver Price Crash: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ने सराफा बाजार को राहत दी है। राजधानी रायपुर में सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1.50 लाख रुपए से नीचे आ गया है। 21 सितंबर के मुकाबले सोना 7,700 रुपए और चांदी 24,500 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है। कीमतों में नरमी के बीच बाजार में खरीदी बढ़ने लगी है। नवरात्रि की पंचमी पर खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी सोने की बुकिंग, मेकिंग चार्ज में छूट और अन्य ऑफर भी दे रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल, ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की उम्मीदें और वैश्विक अनिश्चितताएं प्रमुख कारक हैं। कीमतें घटने से उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, जो त्योहार या शादी के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, बाजार में आगे भी कीमतें घटेंगी, इसकी गारंटी नहीं है।
सराफा कारोबारियों के मुताबिक 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का दबाव रहा। महंगाई उम्मीद से अधिक रहने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल मजबूत हुए, जबकि ब्याज नहीं देने वाली संपत्ति सोने की निवेश मांग पर दबाव पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई।
तारीख- सोना-चांदी
कीमतों पर एक नजर