एमएल साहू, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी के बाद आसमान में बादल नहीं रहने से सूर्य की धूप धरती पर सीधी पड़ती है, जिससे अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। नमी व उच्च तापमान के कारण उमस भी बढ़ जाती है। उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण दोपहर गर्म हो जाती है। यही कारण है कि रात में भी पहले की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। 15 अक्टूबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होगी, जिससे तापमान गिरेगा।