
Gondwana Express: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव उत्तर मध्य रेलवे के दतिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रहेगा। यह सुविधा 10 जून से निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एवं 11 जून से रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस से लागू होगी।
जो अगले 06 महीने तक रहेगी। रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, दतिया स्टेशन 20.20 बजे पहुंचेगी तथा 20.22 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, दतिया स्टेशन 00.01 बजे पहुंचेगी तथा 00.03 बजे रवाना होगी।
Gondwana Express: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंडवाना एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव दतिया स्टेशन पर देने का फैसला किया है। यह ठहराव 10 जून से लागू होगा। गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 जून से दतिया स्टेशन पर रात 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी और 8 बजकर 22 मिनट पर रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 11 जून से दतिया स्टेशन पर रात 12 बजकर 1 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 3 मिनट पर रवाना होगी। यह सुविधा अगले 6 महीने तक जारी रहेगी।