
रायपुर. छत्तीसगढ़ माना एयरपोर्ट से 28 अक्टूबर को 2 नई फ्लाइट शुरू हो रही है, जिसमें लंबे समय बाद रायपुर से भोपाल के रास्ते जयपुर और रायपुर-हैदराबाद शामिल हैं। माना एयरपोर्ट में पहली बार होगा जब एक ही दिन में एक साथ दो नई फ्लाइट का संचालन होगा।एयर इंडिया की 70 सीटर फ्लाइट एटीआर-72 में पहले दिन जयपुर उड़ान के लिए सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी है।यह फ्लाइट रायपुर से भोपाल होकर जयपुर जाएगी।इसके अलावा रायपुर से हैदराबाद के लिए पांचवीं फ्लाइट शुरू हो रही है।रायपुर से हैदराबाद के लिए इससे पहले चार अन्य फ्लाइट संचालित हो रही है।
दूसरी तरफ इंडिगो के जरिए जयपुर से हैदराबाद व हैदराबाद से रायपुर के लिए सुविधा मिलेगी।यह फ्लाइट जयपुर से शाम 4.40 बजे उड़ान भरेगी, जो कि 6.40 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।वहीं हैदराबाद से 7.40 बजे रवाना होकर 8.40 बजे यह फ्लाइट रायपुर पहुंचेगी।एक ही दिन में जयपुर आने-जाने के लिए विमानों में 200 सीटों की उपलब्धता रहेगी। जयपुर के लिए अगले तीन दिनों तक सीटें फुल चल रही है। माना एयरपोर्ट से जयपुर के जरिए राजस्थान और हैदराबाद के जरिए आंध्रप्रदेश से जुड़ाव होगा।
इंडिगो के अधिकारियों के मुताबिक 1 नवंबर से रायपुर-बेंगलूरु नई फ्लाइट की शुरूआत होगी।बंगलुरू के लिए इससे पहले दो फ्लाइट संचालित की जा रही है।यात्रियों की डिमांड बढ़ने के बाद अब तीसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है।मुंबई, दिल्ली के बराबर हैदराबाद की डिमांड- माना एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए यात्रियों की संख्या पर गौर करें तो दिल्ली, मुंबई के करीब आ रहा है।हैदराबाद से माना एयरपोर्ट की आवाजाही में सबसे ज्यादा एजुकेशन सेक्टर के यात्री शामिल हैं। इसके साथ ही नौकरीपेशा यात्रियों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।
एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर से शाम 5.45 बजे उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेगी, जिसके बाद 1 घंटे 40 मिनट में 7.25 बजे भोपाल पहुंचने के बाद यह फ्लाइट रात 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। रात 9.15 बजे फ्लाइट जयपुर पहुंचेगी।
बेंगलूरु- 3