13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनरल टिकट के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा स्टेशन पर लाइन, घर बैठे ही ऐसे करें मोबाइल से बुकिंग

रेल यात्रियों को जनरल टिकट के लिए टिकट काउंटर पर घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:27 AM IST

railway news

जनरल टिकट के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा स्टेशन पर लाइन, घर बैठे ही ऐसे करें मोबाइल से बुकिंग

रायपुर. अब रेल यात्रियों को जनरल टिकट के लिए टिकट काउंटर पर घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल अब आप अपने मोबाइल से ही जनरल टिकट की बुकिंग करवा सकते है।

यात्रियों को सुविधा देने के लिए मोबाइल पर जनरल टिकट लेने के लिए एप की सुविधा दी गई है। इस मोबाइल एप से एकल यात्रा टिकट प्लेटफार्म टिकट के साथ ही मासिक सीजन टिकट जारी एवं नवीनीकरण भी की जा सकती है। मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट की सुविधा मिलने से यात्रियों को काउंटर पर घंटों लंबी कतार में खड़े रहने से राहत मिलेगी। यह एप स्टेशन परिसर से 27 मीटर और अधिकतम 5 किमी के दायरे में काम करता है।

इस दायरे में रहने रहने वाला यात्री कहीं से भी जनरल टिकट बना सकता है। इससे खरीदी गई टिकट भी रद्द नहीं होगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को इंटरनेट सुविधा वाले फोन से utsonmobile.indianrail.gov.in में जाकर यूटीएस एप बुकिंग हेतु पेपरलेस टिकट बुकिंग की जा सकेगी। टिकट की राशि के भुगतान के लिए पेटीएम यूपीआई-भीम एप अथवा डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड तथा नेट बुकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर या विंडो प्ले स्टोर से UTS on Mobile डाउनलोड कर इनस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल नंबर, नाम , शहर और आईडी नंबर के साथ अन्य जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराये। रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा इसके जरिये अंकों वाला पासवर्ड प्राप्त होगा। इस पासवर्ड को डालने पर एप एक्टिवेट हो जायेगा। बुकिंग विकल्प जाकर जनरल टिकट बन जायेगा। नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के साथ ही वॉलेट को पांच हजार तक रिचार्ज भी करा सकते है।