
रायपुर. पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अपने कुछ नियमों में संधोशन किए हैं। इसके अंतर्गत अब आप अपने नाम के गैस कनेक्शन को अपनी सहमति से दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बता दें दि गैस एजेंसियों में पहले ये सुविधा नहीं थी। लेकिन अब नियमों मंे बदलाव कर एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इसके साथ अगर आप डीबीटीएल योजना से नहीं जुड़े हैं तो नाम ट्रांसफर की प्रकिया के बाद आप नए सिरे से जुड़ जाते है। इसका फायदा आपको सब्सिडी के रूप में मिलता है।
इन उपभोक्ता को नहीं मिलेगी ये सुविधा
केवल अपने संबंधी और परिचितों के नाम ही गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराया जा सकता था। जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शनों को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। यह नियम केवल सामान्य गैस कनेक्शनों पर ही लागू होगा। अगर उसे कनेक्शन की जरूरत नहीं है, तो इसके लिए उसे बकायदा शपथ पत्र देकर इसे प्रमाणित भी करना होगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
वह किन वजहों से अपना कनेक्शन दूसरे को ट्रांसफर करना चाहते हैं। गैस कनेक्शन ट्रांसफर के बाद पूर्व में जमा सिक्योरिटी राशि वर्तमान कनेक्शन सिक्योरिटी राशि के बीच के अंतर की राशि गैस एजेंसी पर जमा करानी होगी। प्रक्रिया पूरी हुए बिना गैस कनेक्शन का ट्रांसफर नहीं हो सकेगा।
डिफ रेंस राशि होगी जमा
दरअसल पहले सिर्फ अपने परिवार के सदस्य और नजदीकी का गैस सिलेण्डर ट्रांसफर किया जाता था। नियमों में बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि डीबीटीएल के वास्तविक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। क्योंकि शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग ऐेसे है, जो दूसरे लोगों के कनेक्शन पर अपने घर की रसोई सुलगाते थे। नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी व्यक्ति अपना गैस कनेक्शन दूसरे के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके लिए दोनों को एजेंसी पर शपथ पत्र के साथ डिफरेंस राशि जमा करानी होगी। जांच पड़ताल के बाद गैस कनेक्शन ट्रांसफर हो सकेगा।
सब्सिडी के लिए करा रहे कनेक्शन ट्रांसफर
डीबीटीएल योजना शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं के खाते में राशि जमा होनी शुरू हो गई है। शहर में संचालित हो रहे गैस एजेसियों पर लिंकअप उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिल रहा है। जो डीबीटीएल से नहीं जुड पाए हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें सिलेण्डर के लिए पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है। चूंकि सब्सिडी वास्तविक कनेक्शनधारी के खाते में ही जाएगी। इसलिए अब गैस कनेक्शन वास्तविक नाम पर ट्रांसफर कराए जा रहे हैं।
नए नियम के तहत कोई भी उपभोक्ता गैस कनेक्शन आपसी सहमति से किसी भी के नाम ट्रांसफर करा सकतें हैं। इसके लिए शपथ पत्र देना होगा। महत्वपूर्ण यह है कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन को उपभोक्ता ट्रांसफर नहीं करा सकेंगे। यह नियम केवल सामान्य कनेक्शन के लिए ही लागू है।
गोपाल प्रसाद, देवंागन बजरंग, एचपी गैस एजेंसी भाटापारा