नए कपड़े और चप्पल देख बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। आज तक यह बच्चे केवल खुले पैर ही चलते थे, लेकिन अब उनकी तकलीफ दूर हो गई। बोड़ला से आठ किमी दूर बैगा-आदिवासी बाहुल्य ग्राम बावापथरा में नेकी की दुकान सजी। यह ऐसा दुकान है जहां पर कपड़े, जूते-चप्पल मुफ्त में मिलते हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बच्चों के लिए कपड़े और जूते-चप्पल थे, जिन्हें वह अपने अनुसार रख लिए। बच्चों के अलावा बड़ों ने अपने लिए कपड़े रखे।