11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले बचा ली यात्रियों की जान, खबर सुनते ही जानिए CM ने क्या कहा

जो अपनी जान की परवाह किये बिना किसी की जान बचाए उसे जाबांज कहते हैं. जी, आज कुछ ऐसी ही वाक्या छत्तीसगढ़ में घटी जिसकी तारीफ़ करते सीएम रमन सिंह भी नहीं थक रहें हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Jul 2018, 9:07 PM IST

CG News

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले बचा ली यात्रियों की जान, खबर सुनते ही जानिए CM ने क्या कहा

आज इस ड्राईवर के जज्बे को मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत पूरा प्रदेश सलाम कर रहा है.

मुख्यमंत्री रमनन सिंह ने कवर्धा निवासी कर्त्तव्यनिष्ठ वाहन चालक स्वर्गीय श्री संतोष पात्रे के परिवार को एक लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

उन्होंने यह राशि स्वेच्छानुदान के मद से मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने बस ड्रायविंग के दौरान श्री पात्रे की हृदयाघात से मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उनकी कर्तव्यपरायणता की तारीफ करते हुए कहा है कि स्वर्गीय श्री पात्रे ने अचानक हृदयाघात होने के बावजूद लगभग 30 से 40 यात्रियों से भरी बस को सुरक्षित रोककर सभी यात्रियों को एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया। यह उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा और सेवाभावना का परिचायक है, जो सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है।

डॉ. सिंह को जैसे ही कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान श्री पात्रे के निधन की जानकारी मिली, उन्होंने राजधानी रायपुर में उनके परिवार के लिए एक लाख रूपए के स्वेच्छानुदान की तत्काल घोषणा कर दी। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय श्री संतोष पात्रे जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित अटल आवास कालोनी के निवासी थे और एक प्राइवेट बस कम्पनी में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने प्रतिदिन की तरह कल भी कवर्धा से दुर्ग जाने वाले बस की ड्रायविंग सीट पर अपना काम संभाला और कवर्धा से सहसपुर लोहारा होते हुए दुर्ग के लिए रवाना हुए, लेकिन सवेरे 7.30 बजे के आसपास सहसपुर लोहारा से बस आगे रवाना हुई तो एक किलोमीटर जाने के बाद श्री पात्रे को सीने में दर्द शुरू हो गया। इसके बावजूद उन्होंने बस की रफ्तार को अपनी सूझ-बूझ से नियंत्रित करते हुए एक स्थान पर खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।