
रायपुर. प्रदेशभर में डेंगू के कहर से 24 लोगों की जान जा चुकी है, इनमें सिर्फ 23 मौते तो भिलाई शहर में हुई हैं। इधर,रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ें में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक प्रदेश में 20 लोगों की मौत हुई है जिनमें सिर्फ 7 लोगों की जान डेंगू से गई है।
भिलाई. रायपुर के एनएच नारायणा हास्टिपल में रविवार को डेंगू पीडि़त भिलाई के दुष्यंत मारकण्डेय (३२) ने इलाज के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया। भिलाई के वार्ड-२९ बापू नगर खुर्सीपर निवासी दुष्यंत ने बुखार आने पर ११ अगस्त को रैपिड किट से जांच कराई थी। डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर अपोलो हास्पिटल में भर्ती हुआ था। स्थिति बिगडऩे पर १५ अगस्त को रायपुर के निजी चिकित्सालय में रेफर किया गया। दुष्यंत रायपुर में प्लेसमेंट एजेंसी के अधीन कम्प्यूटर ऑपरेटर था।
जांजगीर-चांपा. जांजगीर जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत बसंतपुर गांव में रविवार को डेंगू से एक १४ वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का इलाज बिलासपुर स्थित किम्स अस्पताल में चल रहा था। गुलाबचंद पटेल ने बताया कि उसकी बहन संगीता पटेल को ३-४ दिनों से बुखार आ रहा था। अचानक 14 अगस्त को संगीता बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे लेकर सक्ती स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया था।
एक ओर लगातार डेंगू के चलते लोगों की हालत खराब हो रही है यहां दुसरी ओर सारे अस्पतालों में डेंगू के मु$फ्त इलाज की बात कहे जाने के बावजूद मरीजों की इसका लाभ नही मिल पा रहा है। निजी अस्पतालों के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को इलाज के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।