रायपुर

व्यापमं ने स्नातक पास युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आप स्नातक पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका।

2 min read
Sep 09, 2017
CGVYAPAM Recruitment 2017
स्नातक पास युवाओं के लिए यहां निकली ADEO पद के लिए बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

रायपुर. आप स्नातक पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापंम) ने नोटिफिकेशन जारी कर सहायक विकास विस्तार अधिकारी (Assistant Development Extension Officer) के 213 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2017 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार हिंदी भाषा पढऩे एवं लिखने में समर्थ हो।

रिक्त पदों की संख्या : 213

रिक्त पदों का नाम : सहायक विकास विस्तार अधिकारी (Assistant Development Extension Officer)

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि : इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2017 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा की तिथि : 15 अक्टूबर 2017

आयु सीमा : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की आयु 01-01-2017 के अनुसार न्यूनतम 20 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होगा।

वेतनमान : नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान 5,200-20,200 /- रुपये एवं 2,400 /- रुपए ग्रेड पे होगा।

आवेदन की फीस : सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 होगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए होगी।

एेसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ऑफिशियल वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in पर विजिट कर लॉगइन करें एवं सारी आवश्यक जानकारियां भरें। साथ ही नोटिफिकेशन के निर्देशानुसार उपलब्ध माध्यमों के जरिए आवेदन शुल्क अदा करें। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Updated on:
09 Sept 2017 06:56 pm
Published on:
09 Sept 2017 06:45 pm