रायपुर

CG News: सीजीएमएससी और सीजीपीएससी घोटाले की सुनवाई आज, 28 मार्च तक रहेंगे रिमांड पर

CG News: सीजीपीएससी घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उनके पुत्र नीतेश, भतीजे साहिल, डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर, कारोबारी श्रवण गोयल उनके पुत्र शशांक और बहू भूमिका की रिमांड पेशी पर सुनवाई होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 11:29 AM IST
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (photo Patrika)
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (photo Patrika)

CG News: ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 660 करोड़ के घोटाले में जेल भेजे गए मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शंशाक चोपड़ा के न्यायिक रिमांड पर 24 मार्च को सुनवाई होगी। प्रकरण की जांच करने के लिए सीजीएमएससी के तत्कालीन प्रभारी महाप्रबंधक बंसत कुमार कौशिक, बायो मेडिकल इंजीनियर छिरोद रौतिया, उपप्रबंधक कमलकांत पाटनवार, डॉ. अनिल परसाई, मेडिकल इंजीनियर दीपक कुमार बंधे को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त सभी को 28 मार्च के लिए पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सीजीपीएससी घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उनके पुत्र नीतेश, भतीजे साहिल, डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर, कारोबारी श्रवण गोयल उनके पुत्र शशांक और बहू भूमिका की रिमांड पेशी पर सुनवाई होगी।

उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ सीबीआई पहले ही चालान पेश कर चुकी है। वहीं, कारोबारी श्रवण गोयल उनके पुत्र शशांक और बहू भूमिका (कटियार) सहित अन्य की जमानत को कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है।

Updated on:
24 Mar 2025, 11:29 AM IST
Published on: