8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGMSC Scam: EOW की बड़ी कार्रवाई! CGMSC घोटाले में 2 जीएम, डिप्टी डायरेक्टर समेत 5 अधिकारी गिरफ्तार

CGMSC Scam: ईओडब्लू ने सीजीएमएससी (CGMSC) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 22 Mar 2025, 2:12 PM IST

CGMSC Scam: EOW की बड़ी कार्रवाई! CGMSC घोटाले में 2 जीएम, डिप्टी डायरेक्टर समेत 5 अधिकारी गिरफ्तार

CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ में EOW एक्शन मोड में है। प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई कर तहलका मचा दिया है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों के रीएजेंट खरीदी घोटाले में देर रात ईओडब्लू ने पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई को भी हिरासत में लिया गया है।

CGMSC Scam: कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना

वैसे इस मामले में रीएजेंट सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को ईओडब्लू पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी मुताबिक ईओडब्लू ने कल रात वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर लिया. ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई दो आईएएस समेत सीजीएमएससी और हेल्थ विभाग के दर्जन भर अधिकारियों को तलब कर लंबी पूछताछ करने के बाद की है। कुछ ही देर में इन्हें ईओडब्लू कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Budget Session: भारतमाला परियोजना की होगी EOW जांच, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

CGMSC Scam: बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजकोष को किस तरह से खाली किया है? इस पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था।