सीबीआई जांच की मांग पर विधायक रिकेश सेन ने कहा, विपक्ष पहले यह तय कर लें कि उन्हें केंद्रीय एजेंसी पर भरोसा है या नहीं। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई। रिकेश सेन बार-बार खड़े हो विपक्ष पर कई सवाल कर रहे थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, आपको विधानसभा नहीं चलाना है। आप बैठ जाएं।