प्रश्नकाल की शुरुआत में कुवर सिंह निषाद ने ईडी की कार्रवाई के मुद्दे को उठाया। इसके बाद विपक्ष के अन्य विधायक भी आक्रामक रूप से इसका विरोध जताया। विपक्ष के विधायकों का कहना था कि लखमा ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रश्न लगाया, तो ईडी की टीम आ गई। भूपेश बघेल ने पीएम आवास को लेकर प्रश्न लगाया तो भी ईडी आ गई। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, ईडी की कार्रवाई विधानसभा का विषय नहीं है। यह राजनीतिक मंच नहीं है।