ACB-EOW Raid: ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने बस्तर के तीन अफसरों के 15 ठिकानों पर एक साथ रविवार की सुबह छह बजे छापा मारा। यह कार्रवाई सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल, बीजापुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त आनंद जी सिंह और सुकमा जिले के समग्र शिक्षा के डीएमसी श्याम सुंदर चौहान के साथ ही उनके रिश्तेदारों एवं करीबी लोगों के जगदलपुर, सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर रायगढ़, सांरगढ़, बीजापुर, गीदम, दंतेवाड़ा और कोंटा स्थित आवास पर की गई है।