8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IT Raid: आईटी रेड में बड़ा खुलासा! कारोबारी के ठिकानों पर मिले करोड़ों के टैक्स चोरी के दस्तावेज, इन 7 ठिकानों में जांच पूरी

IT Raid: आयकर विभाग को बिल्डर्स और स्टील कारोबारी के ठिकानों में करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं। इसे जांच के लिए जब्त किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Mar 2025, 8:20 AM IST

IT Raid: अस्पताल संचालकों के ठिकानों से प्रॉपर्टी व बोगस बिलिंग के दस्तावेज जब्त, टैक्स चोरी की होगी गणना

IT Raid: आयकर विभाग को बिल्डर्स और स्टील कारोबारी के ठिकानों में करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं। इसे जांच के लिए जब्त किया गया है। उनके रायपुर, रायगढ़ और बस्तर स्थित 7 ठिकानों में जांच पूरी हो गई है।

तलाशी के दौरान लगातार गड़बडी़ मिलने पर विधानसभा स्थित बिल्डर्स के आवास को फोकस करते हुए 5वें दिन शनिवार को आईटी के अधिकारी डटे हुए है। बताया जाता है कि तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर आईटीआर में गड़बड़ी मिली है। बिल्डर्स एवं वनोपज का काम करने वाले कारोबारी आय व्यय का हिसाब नहीं दे पा रहे है। इसे देखते हुए पूछताछ कर डिजिटल ट्रांजेक्शन के एविडेंस लिए जा रहे हैं।

IT Raid: छापेमार कार्रवाई हुई थी

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि आईटीआर में गड़बड़ी मिलने के बाद रिटर्न और लेनदेन का हिसाब किया जा रहा है। इसके आधार पर टैक्स चोरी की गणना की जाएगी। बता दें कि आयकर विभाग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 100 सदस्यीय टीम ने 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रायपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में छापामारा था। वहीं मप्र के सतना में दबिश दी गई गई थी।

यह भी पढ़े: Police Raid: बिहार में छत्तीसगढ़ की लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, ऐसे फंसाते थे दलाल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा...

टैक्स चोरी की गणना

आयकर विभाग की टीम टैक्स चोरी का हिसाब करने के लिए दस्तावेजों की जांच कर रहे है। साथ ही डिजीटल डिवाइस को जब्त किया जा रहा है। इसके रविवार को पूरा होते ही आईटी की टीम कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी परिसरों से लौट जाएगी। तलाशी के दौरान मिली गड़बडी़ के आधार पर जबलपुर आईटी द्वारा टैक्स चोरी का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि यह पूरी कार्रवाई जबलपुर आईटी टीम के निर्देशन में की गई है।