रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि बचाई गई लड़कियां छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों की हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम रोहतास भेजी गई है, जो सभी लड़कियों को सुरक्षित वापस लाएगी। उनके गृह जिलों में भेजने से पहले पूछताछ की जाएगी।