इस पर पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य के खिलाफ धारा 296 बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। वहीं आरोपी मो. बक्श द्वारा अपने सहयोगियों के साथ 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान सामग्री लूटने की कोशिश करने तथा मतदान कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने के भी मामले में 5 मार्च को रामचंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 331(3), 296, 132, 174, 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया था।