
Chhattisgarh Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले प्रदेश में एक बार फिर जोरदार बारिश के संकेेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी पश्चिम विक्षोभ का असर दिखेगा, जिसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश के आसार है। ( Chhattisgarh News ) बता दें कि 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां बन रही है। लेकिन इस बार मानसून ट्रफ के सक्रिय रहने एवं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते मानसून की विदाई में विलंब हुआ है।
बीती रात राजधानी में बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद सोमवार को पारा 33 डिग्री को पार कर गया। इससे उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रायपुर में भी एक से दो बार बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून चला-चली की बेला में है। हालांकि पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे में बड़े बचेली में 6, करतला, देवभोग, छाल, नया बाराद्वार में 3-3, कवर्धा, कटेकल्याण में 2-2 सेमी पानी बरस गया। इसी तरह कसडोल, जगदलपुर, रायगढ़, सारागांव, पामगढ़, लालपुर थाना, मुंगेली, भैसमा, घरघोड़ा, बकावंड, खरसिया, बाेड़ला में एक-एक सेमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक 1016.4 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य से 4 फीसदी कम है। रायपुर जिले में 1105.3 मिमर बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 फीसदी ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में 1480 मिमी हुई है। यह सामान्य से 63 फीसदी ज्यादा है।
अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी भारी के संकेत मिल रहे है। दरअसल राजस्थान व उत्तरी गुजरात के ऊपर कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सौराष्ट्र-कच्छ में 15 सितंबर को भारी बारिश, 15 से 18 सितंबर तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।