मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का केन्द्र आगे बढ़ते हुए ओडिशा पहुंच गया है
रायपुर . सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में सिर्फ एक बार हल्की बारिश हुई। शहर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार-सोमवार की रात 15.4 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई।
दरअसल, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा के ऊपर है। जिसकी सतह से 7.6 किमी ऊंचाई तक वायु का चक्रीय घेरा बना है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर है। इस वजह से मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का केन्द्र आगे बढ़ते हुए ओडिशा पहुंच गया है। इसके चलते आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं।
राजनांदगांव 37.6 मिमी
कोंडागांव 14 सेमी, उसूर 13 सेमी, कोटा 12 सेमी, बालोद 11 सेमी, राजपुर 10 सेमी, जगदलपुर 9 सेमी, मालखरोदा, बीजापुर 8 सेमी, सरायपाली, दरभा, अंतागढ़, भोपालपट्टनम मनेंद्रगढ़ 7 सेमी, छुरा, डभरा, रायगढ़, पुसौर, तोकापाल, दंतेवाड़ा६ सेमी, गुंडरदेही, पंडरिया, तमनार, बकावंड, गीदम, कुआकोंडा ५ सेमी, देवभोग , बेमेतरा, पामगढ़, खरसिया, फरसगांव, भैरमगढ़, प्रतापपुर, ४ सेमी, मैनपुर, नगरी, शक्ति, जयजपुर, पोंडीउपरोड़ा, घरघोड़ा, बास्तानार, माकड़ी, कटेकल्याण, भानुप्रतापपुर, दुर्ग कोंडल, चारामा, बगीचा ३ व अन्य जगहों पर दो से एक सेमी बारिश दर्ज की गई।
आज सुबह से ही राजधानी में हल्की बारिश हो रही है । जिससे शहर का मौसम ठंडा है। आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिससे वहां पर भी बारिश की आशंका जताई जा रही है।