28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा कौनसा कारण था जिनकी तलाश 4 जिलों की पुलिस को थी, आखिर बालोद पुलिस के हत्थे चढ़ा

कई जिलों में घूम-घूमकर अपराध करने वाले चोर व लूटेरों से पुलिस परेशान थी। यहां तक सुनसान इलाके में लिफ्ट लेकर हत्या व लूट के वारदात भी किए, पर वे पकड़ में नहीं आ रहे थे, कि बालोद पुलिस की सक्रियता से 3 आरोपी पकड़ाए।

2 min read
Google source verification
balod patrika

ऐसा कौनसा कारण था जिनकी तलाश 4 जिलों की पुलिस को थी, आखिर बालोद पुलिस के हत्थे चढ़ा

बालोद. कई जिलों में घूम-घूमकर अपराध करने वाले चोर व लूटेरों से पुलिस परेशान थी। यहां तक सुनसान इलाके में लिफ्ट लेकर हत्या व लूट के वारदात भी किए, पर वे पकड़ में नहीं आ रहे थे, कि बालोद पुलिस की सक्रियता से 3 आरोपी पकड़ाए।
पकड़े गए आरोपी वहीं हैं जिसे बालोद पुलिस ने 23 फरवरी 2018 को लाटाबोड़ के पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल भेजे थे। ये आरोपी जमानत पर बाहर आकर फिर योजना बनाई और 4 जिलों में हत्या और पेट्रोल पंपों में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। इसका खुलासा सोमवार को शाम 5.30 बजे की गई।

संदिग्ध आरोपियों पर नजर रखने स्पेशल स्क्वाड की तैनाती
आईजी दुर्ग रेंज जीपी सिंह के निर्देशन व एसपी आईके एलिसेला के मार्गदर्शन में स्पेशल स्क्वाड टीम बालोद को संदिग्ध आरोपियों पर नजर रखने कई एरिया में तैनात किया गया था। एएसपी जेआर ठाकुर ने जानकारी दी कि लगातार वारदातों से परेशान पुलिस ने स्पेशल स्क्वॉड टीम द्वारा घटना से सबंधित सीसीटीवी फूटेज प्राप्त होने पर पूर्व में जिला बालोद लाटाबोड़ पेट्रोल पंप में हुई लूट की घटना में शामिल आरोपियों की फोटो मिलान कर सभी आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की, तो 3 आरोपियों तक 20 अगस्त को पहुंचने में सफलता मिली।

लिफ्ट के बहाने कार चालक की हत्या की
आरोपियों को गिरफ्त में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने कई जिलों के अनेक वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। बताया गया कि 14 अगस्त को वे 3 लोग जिला बलौदाबाजार गए थे, वहां से वे सुनसान रास्ते पर स्कार्पियो को आते देखा, जिसमें लिफ्ट लेकर आगे गए। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर पेशाब लगने के बहाने से उसे रूकवाकर वाहन चालक से मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसी के स्कार्पियो में डालकर आगे सुनसान जगह पर शव को फेंक दिया। उसके बाद कार लेकर फरार हो गए।

बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ में की वारदात
आरोपियों ने बताया कि कार लेकर जिला बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ के कई पेट्रोल पंपों में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार होते रहे हैं। आगे जिला महासमुंद इलाके में स्कार्पियो वाहन को छोड़कर वापस अपने गृह ग्राम वापस आ गए। आरोपियों के पतासाजी में स्पेशल स्क्वॉड प्रभारी वीएस नेताम, प्रधान आरक्षक डोमार मरकाम, आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक आकाश सोनी, आरक्षक शाबीर अली, आरक्षक पूरन देवांगन का सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई करने बिलासपुर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। स्पेशल स्क्वॉड की टीम की सफलता पर अधिकारियों ने पीठ थपथपाई है।

गिरफ्त में आए ये आरोपी
थानू राम निषाद, पिता विजय निषाद (26), निवासी ग्राम नेवारीकला, थाना बालोद, खोमन लाल साहू, पिता फागू राम साहू (21), निवासी नेवारीकला व डोमेन्द्र उर्फ देवराज विश्वकर्मा, पिता रज्जू विश्वकर्मा (28) निवासी ग्राम खपरी (मालीघोरी) शामिल है।