28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में इन रास्तों को पार कर स्कूल जाने को मजबूर स्टूडेंट्स, प्रशासन नही दे रहा ध्यान

ग्राम कोयलारी से आमचो जाने वाली सडक़ में दलदल में तब्दील हो गई है

2 min read
Google source verification
road quality

बारिश में इन रास्तों को पार कर स्कूल जाने को मजबूर स्टूडेंट्स, प्रशासन नही दे रहा ध्यान

गुढ़ा. ग्राम पंचायत कोयलारी, कृतबांधा, भानपुर, बिपतरा व कुआ के 200 छात्र-छात्राओं को हायर सेकेंडरी स्कूल पाचभैया पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि आमचो जाने वाली सडक़ इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुका है। इसी मार्ग से होकर छात्र-छात्राएं कीचड़ से बचते बचाते स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को देखने वाला कोई नहीं है।

ग्राम कोयलारी निवासी भरत साहू, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोयलारी से आमचो जाने वाली सडक़ में दलदल में तब्दील हो गई है। स्थिति सुधारने के लिए पंचायत द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कोयलारी से अमचो सडक़ कवर्धा और बेमेतरा जिले को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ है, लेकिन दोनों जिले के अंतिम छोर होने के कारण सडक़ निर्माण के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा अपने अंतिम छोर तक नवनिर्मित सडक़ का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन कबीरधाम जिला प्रशासन इसमें फिसड्डी साबित हो रही है। जीवन साहू, प्रफुल गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 सालों से इस मार्ग का एक बार भी मरम्मत नहीं कराया गया।

सडक़ की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन से सफर नहीं किया जा सकता। इसलिए ग्रामीणों को बेमेतरा जाना होता होता है, तो सडक़ में मोटर साइकिल फंसने के डर से मजबूरन ग्राम बिपतरा, बानो, चुचरंगपुर से होकर 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करते हैं, लेकिन कोयलारी एअमचो मार्ग से हायर सेकेंडरी पचभैया में पडऩे वाले छात्रों को इन्ही रास्तो से होकर बिना चप्पल के पैदल स्कूल जाना पड़ता है क्योंकी उन्हें दुसरे रास्तो से जामे में अतरिक्त समय लग जाता है।

कोयालारी से आधा किमी दूर अमचो रास्ते में प्रथमिक स्कूल और आगनबाडी क्रमाक 03 पास में है जहा छोटे छोटे छात्रो को भी दलदल भरी रास्तो पैदल चल कर जाना होता है। सडक़ खराब होने के कारण कई दिनों तक छात्र स्कूल ही नहीं जाते हैं। इसके कारण काफी परेशानी होती है। जबकि इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

राही साहू, सरपंच,ग्राम पंचायत कोयलारी