रायपुर

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बदली और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
2 min read
Jul 24, 2026
CG Weather Update
उत्तर और मध्य जिलों में बरसेंगे बादल (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

IMD Weather Forecast: अगले दो दिन तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के चलते फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

पेंड्रा रोड रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक बारिश का मुख्य असर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

Weather News Today: क्यों सक्रिय है मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और कोण्टई से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह प्रणाली समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा 23 डिग्री उत्तर अक्षांश पर उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए पूर्व-पश्चिम दिशा में एक विंड शियर जोन भी सक्रिय है, जो 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी बनी हुई है, जिससे बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

लोगों के लिए सलाह

  • अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
  • नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें।
  • किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
  • बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

Weather News Today: एक नजर में मौसम अपडेट

  • अगले 5 दिन तक बदली और बारिश के आसार।
  • उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना।
  • दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा।
  • अगले 2 दिन तापमान स्थिर, इसके बाद 2 से 3°C तक बढ़ सकता है।
  • पेंड्रा रोड में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 21°C तापमान दर्ज।
Updated on:
24 Jul 2026 10:08 am
Published on:
24 Jul 2026 09:57 am
Also Read
View All
थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: बिलासपुर के अचानकमार में बाघ बचाने की मुहिम का खाता खाली! साढ़े 5 साल में नहीं जुटे 10 हजार रुपए

जनता के वोट से चुनी जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में, वन मंत्री केदार कश्यप ने की ये अपील