रायपुर

हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस की पहली पसंद बने सीएम भूपेश बघेल, स्टार प्रचारकों की सूची में नाम सबसे ऊपर

दूसरे नंबर पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। जारी सूची में राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

less than 1 minute read
Oct 08, 2021
bhupesh_baghel.jpg

रायपुर. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पहला नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है। दूसरे नंबर पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। जारी सूची में राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच सीएम बघेल को उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया।

इससे पहल्रे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद। एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, मैं सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि यूपी अगले साल चुनाव होने हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने इसके मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Published on:
08 Oct 2021 11:40 pm