रायपुर

Holiday 2026: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! वर्ष 2026 के अवकाश घोषित, जानिए कब-कब रहेगा ऑफिस बंद

Holiday 2026: केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों के तीज-त्योहारों के अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कुल 12 सार्वजनिक और 12 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। जानें दीपावली पर अतिरिक्त अवकाश क्यों नहीं मिलेगा?

less than 1 minute read
Jul 05, 2025
छुट्टी (फोटो: पत्रिका)

Holiday 2026: छत्तीसगढ़ सहित देशभर के केंद्र सरकार के दफ्तरों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में पड़ने वाले तीज-त्योहार और अन्य अवसरों पर मिलने वाले अवकाशों की सूची जारी कर दी है। यह घोषणा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा आदेश जारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कुल 12 सार्वजनिक अवकाश (Gazetted Holidays) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, 12 ऐच्छिक अवकाश (Optional Holidays) भी घोषित किए गए हैं, जिनमें से कोई भी तीन अवकाश कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CG News: शिक्षा विभाग के आदेश से कंफ्यूजन! कई स्कूलों में बदली टाइमिंग, तो अघोषित छुट्टियों का दौर शुरू

हालांकि इस बार दीपावली पर कर्मचारियों को एक छुट्टी (Holiday 2026) कम मिलेगी। इसका कारण यह है कि वर्ष 2026 में दीपावली 6 नवंबर को पड़ रही है, जो कि रविवार का दिन है। ऐसे में रविवार पहले से साप्ताहिक अवकाश होने के चलते दीपावली की अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी।

Holiday 2026: देखें आदेश

जानिए क्या रहेगा असर

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, और अधीनस्थ कार्यालयों में यह सूची लागू होगी।
छत्तीसगढ़ के केंद्रीय कर्मचारियों को इन अवकाशों (Holiday 2026) का लाभ मिलेगा।
त्योहारी सीजन की योजना अभी से बनाना होगा आसान।
अब कर्मचारी जान सकेंगे कि कब-कब रहेंगे दफ्तर बंद, जिससे वे पहले से अपने पारिवारिक व धार्मिक आयोजनों की तैयारी कर सकें।

Published on:
05 Jul 2025 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर