रायपुर

रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत सीनियर नेताओं ने किया स्वागत

Amit shah in Durg : माना स्थित एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह, बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सीनियर नेताओं ने स्वागत किया।

less than 1 minute read
Jun 22, 2023
amit_shah_news.jpg

रायपुर.Amit Shah in Durg : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। माना स्थित एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह, बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सीनियर नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री हेलीकाप्टर से सीधे गृहमंत्री दुर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। उनका हेलीकाप्टर जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। अपरान्ह 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित
Amit shah in Durg : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग-भिलाई में कुल 1 घंटा और 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 650 जवानों की तैनाती की गई है।

जाएंगे पद्मश्री उषा बारले के घर

Amit shah in Durg : गृहमंत्री अमित शाह सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1.40 बजे सेक्टर 1 सड़क नंबर 7 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। रास्तों में पुलिस ने बैरिकेटिंग कर लिया है। यहां एएसपी, सीएसपी, टीआई से लेकर 50 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी तैयारी में सेक्टर-1 एरिया के हर मकान की तस्दीक की गई है। पुलिस अधिकारी और जवानों ने घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की गणना की है।

ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर में ही भोजन करने के बाद 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के जयंती स्टेडियम आएंगे।
- वहां से वे सेक्टर-1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के निवास जाएंगे। यहां 20 मिनट रुकेंगे। यहां से वे सभा स्थल दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम सड़क मार्ग से जाएंगे।
- दोपहर 2.10 से 3 बजे तक सभा में रहेंगे।
- जनसभा को संबोधित करने के बाद फिर जयंती स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से बालाघाट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Updated on:
22 Jun 2023 01:08 pm
Published on:
22 Jun 2023 12:53 pm