रायपुर

पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से निर्दयी बाप ने 3 मासूमों को चाकू से गोद डाला

अमलीडीह में रहने वाले घनश्याम दास कोसरिया नाम के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी चमेली कोसरिया के चरित्र पर शक था । जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2019, 8:09 PM IST
पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से निर्दयी बाप ने 3 मासूमों को चाकू से गोद डाला
पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से निर्दयी बाप ने 3 मासूमों को चाकू से गोद डाला

रायपुर. राजधानी के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह में एक पिता ने अपनी पत्नी के ऊपर शक होने के कारण अपने तीन मासूम बच्चों के ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया। जिसके कारण तीनों बच्चे गंभीररूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अमलीडीह में रहने वाले घनश्याम दास कोसरिया नाम के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी चमेली कोसरिया के चरित्र पर शक था । जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। सोमवार को भी हमेशा की तरह दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गयी।

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की आरोपी ने धारदार चाक़ू से अपने ही तीन बच्चो को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सुचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों बच्चों को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Updated on:
30 Sep 2019, 8:09 PM IST
Published on: