
छत्तीसगढ़ का गांजा फूंक रहे महराष्ट्र और दिल्ली के नशेड़ी, लग्जरी गाड़ियों का ऐसे करते हैं इस्तेमाल,छत्तीसगढ़ का गांजा फूंक रहे महराष्ट्र और दिल्ली के नशेड़ी, लग्जरी गाड़ियों का ऐसे करते हैं इस्तेमाल,छत्तीसगढ़ का गांजा फूंक रहे महराष्ट्र और दिल्ली के नशेड़ी, लग्जरी गाड़ियों का ऐसे करते हैं इस्तेमाल
जगदलपुर. Marijuana Smuggling in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से देश के कई राज्यों में जगदलपुर के रास्ते गांजे की सप्लाई हो रही है। शनिवार को गांजे की तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाने का प्रयास कर रहे आरोपी को बस्तर चौकी के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के निवासी राहुल विजय शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो (एमएच 34 बीबी 1296) पर छिपाकर 80 किलो गांजा ले जा रहा था।
शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। बस्तर चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप ओडिशा से रायपुर की ओर जाने वाली है। इसके बाद जवानों की टीम एनएच 30 में बैरिकेट्स लगाकर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी थी। करीब आधा घंटा बाद एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती नजर आई।
जवानों ने वाहन को रोका और पूछताछ की। शक होने पर वाहन की जांच की जिसमें आरोपी राहुल गाड़ी के पीछे चार प्लास्टिक बोरी मिली। जिसकी जांच के दौरान गांजा मिला। आरोपी को थाने लेजाकर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने इस गांजे को महाराष्ट्र ले जाने की बात मानी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई डीडी सिंह, वीएस सोलंकी, एसआई कन्नौज, प्रधान आरक्षक डेहरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।
42 हजार के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आड़ावाल के फारेस्ट नाका के पास शनिवार को एक आरोपी कृपाल सिंह गौतम को पुलिस ने गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांजे का वजन 7 किलो और इसकी कीमत 42 हजार रुपए है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। बोधघाट टीआई ने बताया कि आरोपी दिल्ली का निवासी है।
बोधघाट पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना थी कि एक आरोपी आड़ावाल इलाके में संदिग्ध नजर आ रहा है। जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। शंका हुई तो उसकी तलाशी ली। उसके बैग से गांजा निकलने के बाद उससे सख्त लहजे में पूछताछ की। जिसमें उसने कबूल किया कि वह पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके का रहने वाला है। वह इस गांजे को अपने साथ दिल्ली लेजा रहा था।
Updated on:
24 Mar 2020, 12:51 PM IST
Published on:
29 Sep 2019, 5:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.