रायपुर

दो पतियों को छोड़ने के बाद की तीसरी शादी, इस बार राम ने जड़ा तमाचा तो हो गया ये बवाल

दो पतियों को छोड़ने के बाद की तीसरी शादी, इस बार राम ने जड़ा तमाचा तो हो गया ये बवाल
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 6:05 PM IST
CG News
दो पतियों को छोड़ने के बाद की तीसरी शादी, इस बार राम ने जड़ा तमाचा तो हो गया ये बवाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद जो मामला थाना पहुंचा उसे जानने के बाद पुलिस अफसर हैरान हो गए। दरअसल दो पतियों को छोडऩे के बाद महिला ने तीसरी शादी की। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। एक दिन मामला एेसा बिगड़ गया कि पति ने गुस्से में आकर तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था.. जानिए पूरा ये मामला

गाली-गलौज के बाद जड़ दिया तमाचा
बेमेतरा के बहेरा कुसमी में 20 अगस्त की रात 10 बजे कौशिक राम पारधी ने अपनी पत्नी सुरेखा बाई को गुस्से में आकर तमाचा जड़ दिया, जिसके बाद उसके ससुराल से ससुर गंगाराम पारधी व उसका बेटा परमानंद पारधी पहुंच गए और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का, चप्पल और डंडे से कौशिक राम की पिटाई कर दी, जिससे उसके होंठ के कटने से खून निकलने लगा।

करने लगी झगड़ा तो मारा एक तमाचा दिया
पीडि़त के अनुसार, उसकी पत्नी सुरेखा अपने मायके से आई और उससे लड़ाई-झगड़ा करने लगी, जिससे गुस्से में आकर तमाचा जड़ दिया। झापड़ मारने पर पत्नी चिल्लाई तो उसका ससुर और भाई पहुंचे गए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कौशिक की रिपोर्ट पर गंगाराम व परमानंद पर के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 458 व 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कौशिक राम महिला का तीसरा पति
वहीं मामले में सुरेखा पारधी ने भी अपने पति कौशिक राम पारधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि कौशिक उसका तीसरा पति है। 20 अगस्त की रात्रि करीबन 08-09 बजे कौशिक उसे शादी में कुछ नहीं लाने की बात कहते हुए विवाद कर घर के बाहर गली में गंदी-गंदी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट किया और गला को दबाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे बची थी, जिसके बाद पति कौशिक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत पर कौशिक के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Published on: