10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड नहीं आना चाहती थी यूपी से सीजी, हताश प्रेमी ने घर आकर खुद को मार ली गोली

युवती ने जब इनकार कर दिया तो धनुष घर लौटा और उसी दिन अपने सिर पर देशी कट्टे से गोली दाग ली। उसने कट्टा भी देवरिया से साथ लाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:07 PM IST

patrika

गर्लफ्रेंड नहीं आना चाहती थी यूपी से सीजी, हताश प्रेमी ने घर आकर खुद को मार ली गोली

भिलाई. सुपेला संजय नगर निवासी धनुष देशलहरा (25) की आत्महत्या के मामले में पुलिस तफ्तीश में अब तक जो बातें आई है उसके मुताबिक प्रेम में असफल होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया कि धनुष देवरिया उत्तरप्रदेश की किसी युवती से प्यार करता था। उसे अपने साथ भिलाई लाने के लिए ही धनुष देवरिया गया था।

युवती ने जब इनकार कर दिया तो धनुष घर लौटा और उसी दिन अपने सिर पर देशी कट्टे से गोली दाग ली। उसने कट्टा भी देवरिया से साथ लाया था। पुलिस ने बताया कि कैटरिंग में काम करने वाला धुनष सात दिन से घर से गायब था। वह देवरिया गया हुआ था। वह अपनी प्रेमिका को साथ लाना चाहता था मगर किसी बात को लेकर अनबन हो गई और युवती ने मना कर दिया।

इसके बाद धनुष १८ अगस्त को अकेले लौट आया। घर आते ही अपनी मां से इस बात का जिक्र भी किया। कहा कि मां मेरे साथ ही ऐसा (प्यार में धोखा) क्यों होता है? इसके बाद वह छत वाले अपने कमरे में गया और सिर पर गोली दाग ली। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी प्यार में धोखा खा चुका था।

धनुष ने देशी कट्टा कहां से लाया, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। बताया जाता है कि सुपेला क्षेत्र के एक युवक और एक नाबालिग के पास भी वैसा ही कट्टा पुलिस को मिला है। हालांकि इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है। युवक और नाबालिग को धनुष का साथी बताया जाता है। इस पड़ताल में पुलिस को शहर में अवैध कट्टे मिलने के मामले में कोई बड़ा सुराग हाथ लग सकती है।

कट्टा मृतक के सिराहने कैसे पहुंचा
हालांकि पुलिस इस मामले को आत्महत्या ही मान रही है। मगर यह सवाल उठा रहा है कि गोली मारने के बाद कट्टा उसके सिराहने कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना कि घर वाले घबरा गए थे। घटना के बाद उन्हें कुछ नहीं सुझा और कट्टा को उठाकर उसके सिराहने रख दिया। पुलिस इस मामले में मृतक की मां कामिन बाई देशलहरा का बयान ली है। टीआई

थाना सुपेला धर्मानंद शुक्ल ने बताया कि अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वह किसी युवती से मिलने देवरिया गया था। वहां से लौटने के बाद खुद को गोली मारी। इस मामले में अन्य क्लू और मिले है। जिसकी जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।