10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा कुत्तों ने राहगीरों को बनाया शिकार, चार लोग हुए घायल

मासूम बच्चों व राहगीरों को बना रहे निशाना: सिविल लाईन का मामला, आवारा कुत्तों का आतंक, निगम प्रशासन खामोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:01 PM IST

stray dog

जमावड़ा... आवारा कुत्ते गली-मुहल्लों में झुंड में रहते हैं खड़े।

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है। हर गली मोहल्लों में मजमा जमाए कुत्ते मासूम बच्चों व राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। मंगलवार व बुधवार को आवारा कुत्तों ने सिविल लाइन क्षेत्र में राह में चलते 4 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। कुत्तों के आतंक से शहरवासी भयभीत है। कई बार शिकायत बाद भी निगम प्रशासन आवारा कुत्तों को पकडऩे गंभीरता नहीं दिखा रहा है। निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण शहरवासी दहशत में हैं।

कई लोग हो हुए घायल
बुधवार को आवारा कुत्तों ने सिविल लाइन निवासी 18 वर्षीय गिरीश महाले पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते हमला करते हुए उसे कांट लिया। युवक तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज कराया। वहीं सिविल लाइन निवासी 26 वर्षीय गोपेश्वर वर्मा कलक्टोरेट के पीछे वाले रास्ते से जा रहा था। अचनाक कुत्तों ने हमला कर कांट लिया। इसके अलावा सिविल लाइन में ही तुलेश्वर महाले व एक अन्य युवक को कुत्तों ने कांट लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के कंचनबाग क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने पिछले दिनों दो बच्चों व एक बुजुर्ग को कांट लिया। पीडि़तों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते बच्चे व महिला के ऊपर टूट पड़ते हैं और कांट कर बुरी तरह घायल कर रहे हैं।

हर मोहल्लों में लगा रहता है जमावड़ा
शहर के हर गलियों मेें आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। आतंक का पर्याय बन चुके कुत्ते रहागीरों व मासूम बच्चों को कांट रहे हैं। सप्ताह भर में आवारा कुत्तों के कांटने का शहर में दर्जनभर मामले सामने आ चुका है। इससे पहले भी कई लोग कुत्तों के आतंक के शिकार हो चुके हैं।

बाहर खड़े वाहनों के सीट को फाड़ रहे
कुत्तों का आतंक इतना बड़ गया है कि घरों के सामने खड़े वाहनों के सीट को फाड़ कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुत्तों की हरकतों से शहवासी परेशान है। बावजूद इसके निगम प्रशासन धर-पकड़ करने गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कुत्ते बड़ी संख्या मेें झुंड में रहते हैं और वाहनों सहित आम लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जल्द करेंगे धरपकड़
आयुक्त नगर पालिक निगम, अश्वनी देवांगन ने कहा कि आवारा कुत्तों की धर पकड़ व बधियाकरण करने टीम को जिम्मेदारी दी गई है। आदेश जारी हो चुका है। जल्द ही कुत्तों की धरपकड़ शुरु की जाएगी।