उल्लेखनीय है कि अंचल में महानदी जलाशय परियोजना के तहत गंगरेल बांध समेत मुरूमसिल्ली, दुधावा और सोंढूर बांध है। झमाझम बारिश से आज सभी बांध लबालब हो गए है। बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे की स्थिति में गंगरेल बांध में 12783 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जिसे देखते हुए बांध के 6 गेट खोलकर 12600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 3 पेन स्टाक गेट से 1650 क्यूसेक, रेडियल गेट से 10,450 क्यूसेक तथा फीडर केनाल में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाद में देर शाम को आवक घटकर करीब 7 हजार क्यूसेक हो गई, जिससे डिस्चार्ज घटाकर 9300 क्ूयसेक कर दिया गया।