10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगरेल के 6 गेट खुलते ही महानदी में उफान, कई क्षेत्रों में जारी किया हाई अलर्ट

बांध से पानी छोड़े जाने से महानदी उफान पर आ गई है इसके तटवर्ती क्षेत्रों में हाईअलर्ट कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 23 Aug 2018, 2:45 PM IST

gangrel dam

गंगरेल के 6 गेट खुलते ही महानदी में उफान, कई क्षेत्रों में जारी किया हाई अलर्ट

धमतरी. कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से गंगरेल बांध में पानी की आवक बनी हुई है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार बांध में 12783 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जिसे देखते हुए 6 गेट खोलकर 12600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

READ MORE: झमाझम बारिश के बाद छलकने लगा गंगरेल बांध, 6 रेडियल गेट खोलकर छोड़ा 12 हजार क्यूसेक पानी

बांध से पानी छोड़े जाने से महानदी उफान पर आ गई है। इसके तटवर्ती क्षेत्रों में हाईअलर्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अंचल में महानदी जलाशय परियोजना के तहत गंगरेल बांध समेत मुरूमसिल्ली, दुधावा और सोंढूर बांध है। झमाझम बारिश से आज सभी बांध लबालब हो गए है। बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे की स्थिति में गंगरेल बांध में 12783 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जिसे देखते हुए बांध के 6 गेट खोलकर 12600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 3 पेन स्टाक गेट से 1650 क्यूसेक, रेडियल गेट से 10,450 क्यूसेक तथा फीडर केनाल में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाद में देर शाम को आवक घटकर करीब 7 हजार क्यूसेक हो गई, जिससे डिस्चार्ज घटाकर 9300 क्ूयसेक कर दिया गया।

READ MORE: सावन में जमकर बरस रहे बादल, गंगरेल बांध में सैलानियों को रोमांचित कर रहा है वाटर स्पोर्ट्स

सोंढूर बांध भी लबालब है। यहां भी आवक को देखते हुए डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि 7 टीएमसी क्षमता वाले सोंढूर बांध में 6.455 टीएमसी पानी संग्रहित हो चुका है तथा यहां 2,237 क्यूसेक पानी की आवक प्रति सेकंड हो रही है। इसे देखकर यहां 1,563 क्यूसेक से बढ़ाकर अब 2,714 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

दुधावा बांध भी 73 फीसदी भर चुका है। 10 टीएमसी क्षमता वाले इस बांध में 7.471 टीएमसी पानी भर गया है तथा बांध में अब भी करीब 7 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। 6 टीएमसी क्षमता वाले मुरूमसिल्ली बांध में भी 53 फीसदी पानी जमा हो गया है। बांध में 3.077 टीएमसी पानी संग्रहित है तथा 1944 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।