रायपुर

Raipur News: इस महिला की भोली सूरत पर मत जाना, पड़ोसियों को बनाया शिकार, पति ने भी दिया साथ

Raipur Crime News: पड़ोस में रहने वाली महिला की असलियत सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। पति के साथ मिलकर बच्चों से ही सोने-चांदी चोरी करवाएं..
2 min read
Sep 07, 2026
raipur crime news,
पुलिस हिरासत में पति-पत्नी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: रायपुर पुलिस ने सोना चांदी समेत नगदी चोरी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तारी किया। दोनों ने इलाके के ही मासूम बच्चों से शातिर तरीके से घर से सोने चांदी पार करवाए। शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि क्षेत्र में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर और डराकर सोने-चांदी के जेवर-नकदी लेने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime News: रानीहार लाने का बनाया दबाव

पुलिस के मुताबिक सोनम साहू की 11 वर्षीय भांजी ने घर में रखे सोने के झुमके और चेन पड़ोस में रहने वाली वंदना साहू को दे दिए थे। वंदना ने 2 सितंबर को भी बच्ची से अपनी नानी पार्वती साहू का रानीहार लाने के लिए दबाव बनाया। इस पर बच्ची रानीहार लेकर उसे देने जा रही थी। इसी बीच परिवार को इसकी जानकारी हो गई।

पुलिस ने बरामद किए सोने चांदी

पूछताछ में बच्ची ने पूरे घटनाक्रम को बताया। एक और बच्चे के साथ ऐसा होने का पता चला। इसके बाद सोनम ने थाने में शिकायत की। इस पर गुढ़ियारी पुलिस ने वंदना साहू और दीपक साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार वंदना का पति दीपक भी पूरे मामले में शामिल था। उस पर बच्चों को चोरी करने का तरीका बताने और इस गतिविधि में सहयोग करने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से उगाही किए गए सोने के कान के टॉप्स और चेन बरामद कर लिए गए हैं।

इलाके में मची हड़कंप

पड़ोसी महिला की असलियत सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसी ने सोचा नहीं था कि घर के सदस्यों को परिवार जैसा मानने वाली ही महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि महिला सभी से घुल मिलकर रहती थी। लेकिन बच्चों का सहारा लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने सभी को हैरत में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
07 Sept 2026 12:05 pm
Published on:
07 Sept 2026 11:04 am