रायपुर

बीजापुर में IED ब्लास्ट, नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ सशत्र बल का जवान शहीद

IED blast in Bijapur: क्षेत्र में नियंत्रण हासिल करने के अभियान पर निकली थी सीएएफ जवानों की टीम, नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आया जवान
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2024, 9:08 AM IST
नक्सल प्रभावित बीजापुर में आईईडी विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान की मौत
Demo pic

रायपुर. IED blast in Bijapur: बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेचापाल पदमपारा गांव में रविवार की दोपहर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसज् (आईईडी) में रविवार को विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मिरतुर थाना क्षेत्र के बेचापाल पदमपारा गांव के पास अपराह्न करीब 3.30 बजे घटी। सीएएफ का एक दल इलाके में नियंत्रण हासिल करने के अभियान पर निकला हुआ था।

Updated on:
26 Feb 2024, 9:08 AM IST
Published on: