
रायपुर . गैस सिलेंडरों की बढ़ती कालाबाज़ारी रोकने के लिए सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के पैसे कस्टमर के अकाउंट में देने की योजना बनाई थी । जिसमे दावा किया गया था कि एलपीजी सब्सिडी की राशि ग्राहकों को 48 घंटे में मिल जाएंगी। लेकिन ये दावा झूठा साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 5 हज़ार से भी ज्यादा एलपीजी ग्राहकों को गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है। कस्टमर जब इसकी शिकायत गैस एजेंसियों में कर रहे है तो उन्हें बैंक भेजा जा रहा है। बैंक जाने पर भी उनकी परेशानी हल नहीं हो रही है।
अभी सब्सिडी वाला सिलेंडर 722 रूपए में मिल रहा है। जिसे कस्टमर पूरे पैसे देकर खरीद रहे है। हर सिलेंडर में उनके बैंक अकाउंट में 222 रूपए सब्सिडी आनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सरकारी एजेंसियों का दावा है कि सिलेंडर डिलीवरी के बाद 48 घंटे के अंदर एजेंसी से कस्टमर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिया जाता है। लेकिन ये बात सिर्फ एक दावा बनकर रह गई है।
सब्सिडी अकाउंट में ना आने पर जब कस्टमर एजेंसियों में शिकायत कर रहे है तो उन्हें बैंक जा कर पता करने कहा जा रहा है। जबकि बैंक से उन्हें बस एक ही जवाब मिल रहा है। हमारा काम आधार से अकाउंट लिंक करना है पैसे देना नहीं।
www.my.lpg.in पर लॉग इन करें।
[typography_font:14pt]आपने जिस गैस कंपनी का कनेक्शन लिया है, उस पर क्लिक करें। इस क्लिक से Customer Care सिस्टम पेज खुलेगा ।
[typography_font:14pt]यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG आईडी से जुड़ी डिटेल्स अपलोड करें ।
[typography_font:14pt;" >जिससे आपको सब्सिडी संबंधी सारी जानकारी मिल जाएगी।
जिस बैंक में सब्सिडी के लिए फॉर्म भरा है वहां जाकर अपना डेटा चेक करलें। कही कोई गलत जानकारी तो नहीं भर दी गई है।