28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बामनवास को नगरपालिका बनाने की उठी मांग

उपखण्ड मुख्यालय बामनवास को नगरपालिका का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील विकास संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक कुंजीलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 26 Feb 2017, 6:30 PM IST

उपखण्ड मुख्यालय बामनवास को नगरपालिका का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील विकास संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक कुंजीलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया कि बामनवास कस्बे को दो ग्राम पंचायतों पट्टीकलां एवं पट्टीखुर्द में विभक्त कर रखा है। इससे यहां का विकास थमा पड़ा है। दोनों पंचायतों की आबादी को मिलाकर यह कस्बा नगरपालिका बनाने के मापदंड पूरा करता है। यह जिले की सबसे पुरानी तहसील भी है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपालिका बनने के बाद ही कस्बे का विकास संभव हो सकेगा।

कार्यकर्ताओं ने विधायक से आग्रह किया कि राज्य सरकार आम बजट में नए जिले, तहसील और नगरपालिका बनाने की घोषणा कर सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अवगत कराकर वे बामनवास की नगरपालिका बनाने की मांग को पूरी कराएं। ज्ञापन देने के दौरान रिटायर कस्टम अधिकारी केदार लाल मीणा, विनोद मीणा एवं प्रकाश सैनी मौजूद रहे।

बामनवास-बौंली के भेज रखे हैं प्रस्ताव

विधायक ने बताया कि बामनवास तथा बौंली को नगरपालिका बनाने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाए जा चुके हैं। इस संबंध में राज्य सरकार स्तर पर आगे की कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।