18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैत्र में आषाढ़ जैसे हालात! आधी रात गिरे ओले और अंधड़-बारिश से बदला मौसम, आज भी कुछ ऐसे ही रहेगा हाल…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के राजधानी में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को लगभग एक घंटे तक अंधड़ चला। इस दौरान 6 मिमी बारिश भी हुई।

2 min read
Google source verification
चैत्र में आषाढ़ जैसे हालात! आधी रात गिरे ओले और अंधड़-बारिश से बदला मौसम, आज भी कुछ ऐसे ही रहेगा हाल...(photo-patrika)

चैत्र में आषाढ़ जैसे हालात! आधी रात गिरे ओले और अंधड़-बारिश से बदला मौसम, आज भी कुछ ऐसे ही रहेगा हाल...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के राजधानी में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को लगभग एक घंटे तक अंधड़ चला। इस दौरान 6 मिमी बारिश भी हुई। कई क्षेत्रों में चने के आकार के ओले भी गिरे। हालांकि आधी रात को गिरे ओले सुबह तक पानी में घुल गए। इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हुई, जो मंगलवार की सुबह तक बहाल हो सकी।

CG Weather Update: अंधड़-बारिश ने दी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार 18-19 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि इससे पहले दिन में धमतरी और अन्य क्षेत्रों में ओले गिरे थे। ऊपरी हवा के चक्रवात व द्रोणिका के असर से राजधानी में बीती रात सवा दो बजे के बाद अंधड़ शुरू हुआ।

सुंदरनगर, डीडीनगर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। रात में हुई हल्की बारिश का असर है कि मंगलवार को तेज गर्मी से राहत रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा है। मार्च में यह दोपहर का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। प्रदेश में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी आएगी। इसके बाद 2 से 4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होगी।

गंडई व माना में 10 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में गंडई, माना एयरपोर्ट में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। अंबिकापुर में बूंदाबांदी हुई। बाकी इलाकों में बादल छाए रहे। दुर्ग सबसे गर्म रहा और वहां पारा 37.4 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान माना एयरपोर्ट का 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।