जमीन लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे गिरोह से रहिए सावधान! लगाया है करोड़ों का चूना

नया रायपुर में स्कूल खोलने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2017, 1:50 PM IST
Feature image

रायपुर. नया रायपुर में स्कूल खोलने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले
में ठगी के शिकार व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस पतासाजी में लगी है। बता दें कि राजधानी के अवंतिविहार कॉलोनी निवासी फायनेंसर मनीष वाधवानी ने पंडरी निवासी दवा व्यावसायी नवनीत टुटेजा उर्फ बिट्टू से जमीन दिलाने के लिए 1 करोड़ 2 लाख रुपए लिए। इसके बाद भी जमीन नहीं दिलाई। ठगी का पता चलने पर टुटेजा ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। ज्ञात हो कि राजधानी में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैं। इसके बावजूद लोग सावधान नहीं हो रहे हैं।

साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए

खनिज विभाग में इंस्पेक्टर तथा शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देकर एक शातिर ने दो बेरोजगारों से साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए। नौकरी के नाम पर आरोपी ने दो वर्ष तक बेरोजगारों को चक्कर कटवाया और बाद में रकम भी वापस नहीं की। पीडि़तों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी अब्दुल कादिर खान के मुताबिक मनोज साहू पिता राम जी साहू निवासी बलौदाबाजार और उसका मित्र यशवंत यादव बेरोजगार है। उनकी मुलाकात वर्ष २०१४ में कमल किशोर साहू से हुई थी। उसने दोनों को झांसा दिया कि उसकी ऊपर तक पहुंच है, वह खनिज एवं शिक्षा विभाग में उनकी नौकरी लगा सकता है। मनोज और यशवंत उसके झांसे में आ गए। मनोज ने खनिज विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए साढ़े तीन लाख एवं यशवंत ने शिक्षा विभाग में क्लर्क के लिए एक लाख अस्सी हजार रुपए उसे दिए। कमल किशोर ने जमानत के तौर पर दोनों को चेक दिया था। यदि नौकरी न लगे, तो आरोपी रकम वापस ले सकते है। दो वर्षों तक जब उनकी नौकरी नहींं लगाई तो पीडि़तों ने चेक को बैंक में लगाया, लेकिन बाउंस हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।

ठग बोला-हट जाओ एटीएम से, इसके बाद १५ हजार पार

रायपुर संभाग के कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ क्लर्क से एटीएम में मौजूद दो व्यक्तियों ने झांसा दे कर १५ हजार रुपए निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने रकम पार करने वाले आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी के एटीएम से बाहर निकलने के बाद भी आरोपी एटीएम को ऑपरेट करते रहे और १५ हजार पार कर दिया। पीडि़त क्लर्क कवलकांती दत्ता शुक्रवार को टैगोर नगर स्थित एटीएम में पैसा निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से २० हजार रुपए निकाले। इतने में लाइन में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें हटने को कहा तो वे एटीएम के पास से हटे। इसके बाद आरोपी ने एटीएम को एक्टिवेट कर १५ हजार निकाल लिए।

Updated on:
6 Aug 2017, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रेलवे पार्किंग में ‘सिंडिकेट राज’! शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे, 1.21 करोड़ का ठेका देकर भूले सुरक्षा

US Election Results 2026: भारतीय छात्रों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले Bo French चुनाव हारे, अमेरिकी राजनीति में बढ़ी नस्लवाद पर बहस

Netanyahu vs Eisenkot: इजरायल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? अमेरिकी में ट्रंप की पार्टी के हार के बाद यहां क्या हो रहा है?

जयपुर में ऑटो चालकों का ‘अंधा कानून’: न अकेले ले जाएंगे, न राइड कैंसिल करेंगे; महिला यात्रियों की सुरक्षा दांव पर

Railway Track Blast: राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश के पीछे कौन? NIA-ATS और IB तलाश रही इन 3 सवालों के जवाब