5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी के लिए आते हैं ऐसे ऑफर, तो रहिए सावधान, लूट चुके हैं साढ़े ५ लाख

नौकरी के नाम पर आरोपी ने दो वर्ष तक बेरोजगारों को चक्कर कटवाया और बाद में रकम भी वापस नहीं की। पीडि़तों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lalit Singh

•

Updated: 6 Aug 2017, 12:39 PM IST

रायपुर. खनिज विभाग में इंस्पेक्टर तथा शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देकर एक शातिर ने दो बेरोजगारों से साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए। नौकरी के नाम पर आरोपी ने दो वर्ष तक बेरोजगारों को चक्कर कटवाया और बाद में रकम भी वापस नहीं की। पीडि़तों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी अब्दुल कादिर खान के मुताबिक मनोज साहू पिता राम जी साहू निवासी बलौदाबाजार और उसका मित्र यशवंत यादव बेरोजगार है। उनकी मुलाकात वर्ष 2014 में कमल किशोर साहू से हुई थी। उसने दोनों को झांसा दिया कि उसकी ऊपर तक पहुंच है, वह खनिज एवं शिक्षा विभाग में उनकी नौकरी लगा सकता है। मनोज और यशवंत उसके झांसे में आ गए। मनोज ने खनिज विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए साढ़े तीन लाख एवं यशवंत ने शिक्षा विभाग में क्लर्क के लिए एक लाख अस्सी हजार रुपए उसे दिए। कमल किशोर ने जमानत के तौर पर दोनों को चेक दिया था। यदि नौकरी न लगे, तो आरोपी रकम वापस ले सकते है। दो वर्षों तक जब उनकी नौकरी नहींं लगाई तो पीडि़तों ने चेक को बैंक में लगाया, लेकिन बाउंस हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।

ठग बोला-हट जाओ एटीएम से, इसके बाद १५ हजार पार

रायपुर संभाग के कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ क्लर्क से एटीएम में मौजूद दो व्यक्तियों ने झांसा दे कर १५ हजार रुपए निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने रकम पार करने वाले आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी के एटीएम से बाहर निकलने के बाद भी आरोपी एटीएम को ऑपरेट करते रहे और 15 हजार पार कर दिया। पीडि़त क्लर्क कवलकांती दत्ता शुक्रवार को टैगोर नगर स्थित एटीएम में पैसा निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले। इतने में लाइन में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें हटने को कहा तो वे एटीएम के पास से हटे। इसके बाद आरोपी ने एटीएम को एक्टिवेट कर 15 हजार निकाल लिए।