रायपुर

बेखौफ बिक रही अवैध शराब… विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज

CG News : राजधानी सहित आसपास की शराब दुकानों में ओवररेट का खेल शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2023, 7:40 AM IST
बेखौफ बिक रही अवैध शराब... विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज
बेखौफ बिक रही अवैध शराब... विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज

रायपुर। CG News : राजधानी सहित आसपास की शराब दुकानों में ओवररेट का खेल शुरू हो गया है। अधिक कीमत में शराब बेचने को लेकर अभनपुर में बवाल हो गया। ग्राहकों ने अधिक रेट का विरोध किया। इससे नाराज शराब दुकान के कर्मचारियों ने ग्राहक की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


पुलिस के मुताबिक छोटे उरला शराब दुकान में राकेश सिन्हा शराब खरीदने गया था। दुकान वाले देसी मसाला की निर्धारित कीमत से ज्यादा में बेच रहे थे। इस पर आपत्ति करते हुए राकेश ने तय कीमत पर ही देने कहा। शराब दुकान के कर्मचारी इससे नाराज हो गए। गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारी आदित्य बघेल और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बेखौफ चल रहा ओवररेट का खेल

शहर के विधानसभा, मोवा, माना, सेजबहार, उरला, अभनपुर, मंदिरहसौद, आरंग सहित अधिकांश शराब दुकानों में ओवररेट में शराब बेचने की शिकायत लगातार मिल रही है। इसके बावजूद आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि दिवाली से शुरू हुआ ओवररेट का खेल अब तक जारी है। सूत्रों के मुताबिक देसी शराब दुकान के अलावा अंग्रेजी शराब दुकानों का भी यही हाल है।

Published on: