रायपुर

CG Weather Update: कुछ ही घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश…Alert जारी

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2024, 8:29 AM IST
imd_update.jpg

cg weather update प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 27.7 मिमी समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी के मोवा व कृष्णनगर इलाके में मंगलवार की सुबह ओले भी गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान गिर गया। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से 7 डिग्री तक कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 से 5 डिग्री तक कम है।

यहां हुई बारिश

Weather In Chhattisgarh: लाभांडी, माना, छुरा, गुंडरदेही, पाटन, बेरला, सिमगा, तखतपुर, डौंडी में दो सेमी पानी गिरा। इसी तरह गरियाबंद, राजिम, अंबागढ़ चौकी, डौंडीलोहारा, गंडई, मानपुर, सुकमा, बोड़ला, कुरुद, छुईखदान, मोहला, महासमुंद, साजा व पलारी में 1-1 सेमी पानी बरस गया।

Updated on:
11 Apr 2024, 8:29 AM IST
Published on: