
Income Tax Raid Chhattisgarh: कोयला, लोहा और कंस्ट्रक्शन कारोबारी ग्रुप से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप के 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच चल रही है। तलाशी के दौरान पिछले चार दिन में बरामद बोगस बिलिंग,कच्चे के लेनदेन, प्रॉपर्टी, निवेश, स्टॉक, कैश ट्रांजैक्शन, बैंक में जमा रकम के साथ ही दस्तावेजों को जब्त कर रही है।
बता दें कि 18 नवंबर को आयकर विभाग की डेढ़ सौ सदस्य टीम द्वारा और रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ स्थित 36 ठिकानों पर छापा मारा था। अब तक दो करोड़ की ब्लैक मनी और एक करोड़ की ज्वेलरी को सीज किया जा चुका है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार देर रात तक करवाई कंप्लीट हो जाएगी। हालांकि टीमें शुक्रवार रात से क्लोजर करने में लगीं हैं। इन कारोबारियों के आवास-आफिसों में जांच चल रही है।
कारोबारी टैक्स चोरी करने के लिए अधिकांश काम कच्चे और कैश में करते थे। इसके लिए बोगस बिलिंग केजरिया हेरा-फेरी का खेल चल रहा था। अधिकांश फर्जीवाड़ा कारोबारी द्वारा कोयला और लोहा की खरीद फरोख्त, लेनदेन और स्टॉक में किया गया था। बैंक लाकर भी डेढ़ दर्जन से अधिक बैंक लाकर की सोमवार से छानबीन की जाएगी।
तलाशी के दौरान ग्रुप के कार्यालयों से कच्चे-पक्के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। उक्त सभी में टैक्स चोरी का हिसाब रखने की जानकारी मिलने पर बैकअप लिया जा रहा है। इस समूह पर 2015-16 में आईटी की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। इस दौरान कारोबार अपेक्षाकृत छोटा था। लेकिन, पिछले 10 साल में कारोबार में करीब 100 गुना का इजाफा होने के बाद भी टैक्स अपेक्षाकृत कम आ रहा था। इसे देखते हुए वित्तीय लेनदेन, टैक्स रिटर्न और लेखा-जोखा का हिसाब किया जा रहा है।