रायपुर

रायपुर में आयकर का छापा, इन कारोबारियों के 50 ठिकानों में चल रही जांच

Income tax raid in CG :यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की 200 सदस्य संयुक्त टीम द्वारा की गई है। सुरक्षा के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात (Today IT Raid in raipur) किए गए हैं...
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2023, 3:40 PM IST
ir_raind_in_cg.jpg

IT Raid in Chhattisgarh : आयकर विभाग ने अनाज और कोल्ड स्टोरेज कारोबारी के 50 ठिकानों में गुरुवार को छापा मारा है। रायपुर स्थित ठिकानों में अभी जांच चल रही है, (Today IT Raid in Bhilai) इसमें रायपुर के तेलघानी नाका, सिलतरा, लाल गंगा मिडास फाफाडीह, राधा मोहन परिसर सहित कारोबारी के घर और दफ्तर के साथ ही कोल्ड स्टोरेज शामिल है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की 200 सदस्य संयुक्त टीम द्वारा की गई है। सुरक्षा के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बताया गया कि टैक्स चोरी और लगातार कम रिटर्न जमा करने की शिकायत मिलने के बाद छापे की कार्रवाई की गई है।

दस्तावेजो की जांच
आयकर विभाग की टीम द्वारा दोपहर 1:00 बजे छापा मारा गया है। इस समय आईटी की टीम दस्तावेजों कंप्यूटर लैपटॉप लेनदेन के पेपर स्टॉक सहित टैक्स के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि कारोबारी के दस्तावेजों में दिखाए गए स्टॉक से कई गुना अनाज और सामान कोल्ड स्टोरेज और गोदाम में रखा गया है, इसे देखते हुए आयकर विभाग द्वारा जमाखोरी करने की आशंका भी जताई जा रही है।

कोल्ड स्टोरेज और गोदाम में अनाज की हजारों बोरियां रखी गई है, लेकिन इनका स्टॉक ही मेंटेन नहीं किया गया है। इन सभी की जांच करने के साथ ही कोल्ड स्टोरेज संचालक वहां काम करने वाले कर्मचारी और मैनेजर से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। वही कारोबारी के घरों में भी तलाशी का काम चल रहा है। प्राथमिक जांच के दौरान ज्वेलरी और कैश बरामद किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Updated on:
14 Dec 2023, 3:40 PM IST
Published on: