परिजनों ने देबु कुमेटी की हत्या की साजिश रची। देव कुमेटी के घर खेत में बने झोपड़ी में 6 दिसम्बर की रात को पहुंचे। इस दौरान मृतक के पुत्र रमेश कुमोटी विनु कुमोटी और परिवार के अन्य सदस्य जोगा कुमोटी, गुना कुमोटी, राजु आत्राम नागेश येमला, सुधा येमला, कन्ना हिचामी और मृतक का जमाई तानाजी कंगाली ने मिलकर तीनों की हत्या कर दी थी। पुलिस सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के दौरान पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने मासूम बच्ची अर्चना तलांडी को भी मौत के घाट उतार दिया।