8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णु ले सकते है बड़ा फैसला, मंत्रालय में जारी है कैबिनेट की बैठक

Vishnu Cabinet Meeting : विष्णु कैबिनेट की बैठक दोपहर में होने वाली है। बुधवार को शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Dec 2023, 1:19 PM IST

vishnu_dev.jpg

CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पीएम आवास और किसानों के बोनस को लेकर कैबिनेट में अहम फैसले ले सकते है। विष्णु कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में शुरू हो गई है। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद है। बुधवार को शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: CG Govt Job : आंगनबाड़ी में बम्पर पदों पर निकली वैकेंसी, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई... मिलेगी मोटी सैलरी

बुधवार को सेक्रेटरी की परिचयात्मक बैठक ली। आज कोई निर्णय नहीं लिया है। बताया जाता है कि गुरुवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी करने के साथ ही धान खरीदी का बकाया बोनस, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को एक मुश्त 3100 रुपए का भुगतान, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मुद्दों पर अहम फैसला हो सकता है। बता दें कि भाजपा ने पहली बैठक में पीएम आवास के लिए राशि जारी करने का वादा किया था। साथ ही 25 दिसम्बर को किसानों को बकाया बोनस और देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें: CG Breaking : महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह