रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उल्लेखनी है कि विधानसभा चुनाव में महंत राम सुंदर दास को उन्हीं के शिष्य बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतों से हराया है। वहीं बहुमत के साथ बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है।