रायपुर

Independence Day 2023: राजधानी में कांग्रेस व बीजेपी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें खास तस्वीरें

Independence Day 2023: रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों, युवा व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली।
less than 1 minute read
Aug 15, 2023
Independence Day 2023: Congress or BJP party took out Tiranga Yatra
तिरंगा साइकिल यात्रा

Independence Day 2023: रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों, युवा व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी महतारी चौक से पूजा-अर्चना कर की गई। यह यात्रा रामसागर पारा, तात्यापारा होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद कर उनके मूर्ति में पुष्प माला भेंट कर समाप्त हुई।

Independence Day 2023: पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई विशाल तिरंगा यात्रा भारत माता चौक पानी टंकी से रामनगर चौक तक निकाली गई। इससे पहलेे भाजपा कार्यकर्ताओं ने साइंस कॉलेज के पास से बाइक रैली निकाली। जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता चौक गुढ़ियारी पहुंची। यहां भारता माता की प्रतिमा की महाआरती की गई। इस दौरान 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार किया।

Updated on:
15 Aug 2023 10:14 am
Published on:
15 Aug 2023 10:09 am